रमकंडा: रमकंडा में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, पशु हानि के साथ बिजली व्यवस्था ठप
रमकंडा प्रखंड क्षेत्र में रविवार-सोमवार की रात आई तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने भारी नुकसान पहुंचाया है। रमकंडा प्रखण्ड के चेटे पंचायत अंतर्गत ग्राम पटसर के टोला पत्थलगढ़वा में वज्रपात से उपेंद्र भुईयां पिता सीताराम भुईयां की दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि देर रात अचानक तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान यह हादसा हुआ। भैंसों की मौत से प