सज्जनगढ़: कसारवाड़ी थाना के सामने दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कसारवाड़ी थाना के सामने दो बाइक की आमने-सामने टक्कर दो युवक को लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, एंबुलेंस के ईएमटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि एक बाइक पर अश्विन पुत्र गौरसिंह निवासी बोरकुंड़ा और दूसरी बाइक पर भीमचंद पुत्र बहादुर निवासी कारमी दोनों का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।