धनवार: 20 लाख के जेवर की ठगी मामले में आभूषण व्यवसायियों ने केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार
धनवार बड़ा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने एक आभूषण निर्माता के घर में आयकर अधिकारी बनकर करीब 20 लाख रुपये के जेवर ठगी करने के मामले का अब तक खुलासा नहीं होने से स्वर्ण व्यवसायियों में नाराजगी है। बुधवार को व्यवसायियों ने कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री Annapurna Devi से मुलाकात कर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।