गभाना: चंडौस में मोहर्रम से पूर्व निकाला गया पारंपरिक छड़ी जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
चंडौस कस्बे में मोहर्रम के मद्देनजर मंगलवार को पारंपरिक छड़ी का जुलूस अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। यह जुलूस शाम को करीब तीन कस्बे के दर्जियांन मोहल्ले से शुरू होकर मुख्य बाजार से होता हुआ कसेरू तिराहे पर जाकर संपन्न हुआ। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शाहनवाज अली और पदाधिकारियों ने बताया कि यह जुलूस हर साल की तरह इस बार भी पूरी अकीदत के साथ निकाला गय