हाथरस: ट्रक से बचते समय इनोवा कार ब्रेक फेल होकर खाई में पलटी, तीन घायलों को अस्पताल भेजा, दो को अलीगढ़ रेफर किया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड गांव जैनीगढ़ी के पास ट्रक से बचते समय एक इनोवा कार ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। सड़क हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार में सवार 4 लोगों में 3 तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।