रमकंडा: जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा 9 वर्षीय बालक, गंभीर हालत में मेदिनीनगर रेफर
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के मंगराही गांव निवासी धनंजय राम का 9 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार जामुन के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए रमकंडा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अंकुश स्कूल से घर लौट