राऊ: शिलांग घूमने गए इंदौर के नवविवाहित दंपति का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, खराब मौसम बनी तलाश प्रक्रिया में बाधा
Rau, Indore | May 30, 2025 इंदौर से हनीमून पर शिलांग घूमने गए नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 23 मई से लापता हैं। दोनों शिलांग और चेरापूंजी के बीच के क्षेत्र में अचानक गायब हो गए, जिसके बाद से परिजन और स्थानीय प्रशासन चिंता में हैं। जिसमें दंपति के लापता होने के बाद से स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं, लेकिन मौसम इसमें बाधा बन रहा है।