करेरा: दिनारा थाना अंतर्गत से पुलिस ने दो स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
शिवपुरी जिले के दिनारा थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से संबंधित प्रेस नोट दिनारा पुलिस द्वारा बुधवार रात्रि करीब 9:00 बजे जारी किया गया।