कोडरमा: तिलैया थाना से चंद कदमों की दूरी पर अवैध अंग्रेजी शराब पैकिंग का आरोप, बिहार भेजे जाने की चर्चा
तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित हलवाई मोहल्ला में एक बंद कमरे से अवैध अंग्रेजी शराब की पैकिंग और तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित रूप से शराब की पैकिंग का कार्य होता दिखाई दे रहा है।