हरदा: हरदा में आठवें दिन भी जारी रही एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं होने लगीं प्रभावित।
Harda, Harda | Jun 9, 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत लगभग 196 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रही। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिले के संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कामकाज से दूर हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कई गतिविधियां प्रभावित होने लगी हैं।