खुरई: अवैध रूप से बेचने लाई गई 6 पेटी देशी शराब शिवाजी वार्ड से जब्त, शहरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
Khurai, Sagar | Jun 14, 2026 शहरी थाना पुलिस ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवाजी वार्ड मे शफी पठान के घर के बाहर बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब उतारी जा रही है, पुलिस ने रविवार सुबह जब उक्त स्थान पर दबिश दी तो दो युवकों को 6 पेटी देशी शराब लिए देखा गया, पूछताछ में एक ने अपना नाम साहिल दूसरे ने प्रताप बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की।