हरसूद: छनेरा में 12 अप्रैल से गणगौर महोत्सव शुरू, सीएमओ व अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Harsud, Khandwa | Mar 25, 2026 छनेरा में गणगौर महोत्सव 12 अप्रैल से शुरू हो रहा है। आयोजन को लेकर मंगलवार को छनेरा के श्रीराम मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सार्वजनिक गणगौर महोत्सव समिति का गठन भी किया गया तथा आयोजन की जिम्मेदारी समिति सदस्यों को सौंपी गई। बुधवार सुबह 10 बजे के लगभग कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश वर्मा व सीएमओ एन सिंह मौके पर पहुंचे।