पीलीभीत: मैक्स हॉस्पिटल और ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने पीलीभीत के समाजसेवियों को किया सम्मानित
पीलीभीत। लखनऊ की धरती पर मैक्स हॉस्पिटल एवं ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल की ओर से भव्य बैसाखी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में समाज सेवा, जनहित और उत्कृष्ट कार्यों करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।