जंदाहा: रामावतार सहाय विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमेश सिंह कुशवाहा के समर्थन में की जनसभा
महनार विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी उमेश सिंह कुशवाहा के समर्थन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जन्दाहा के रामावतार सहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में जुटी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास के लिए लगातार काम किया है।