रहटगांव: टिमरनी न्यायालय में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, रहटगांव के चेक बाउंस मामलों का भी होगा निराकरण।
आज 6 जुलाई शाम 5 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संबंधित पक्षकारों, अधिवक्ताओं, बैंक प्रतिनिधियों एवं वित्तीय संस्थानों से अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण कराने की अपील की है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को लंबी न्यायालयीन प्रक्रिया और अनावश्यक खर्च से राहत मिलेगी तथा विवाद का शीघ्र और स्थायी समाधान हो सकेगा।