नौतन थाना पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे दक्षिण तेल्हुआ निवासी आरोपी प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी पर मारपीट से संबंधित एक कांड दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा था। रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया