दनियावां: परसन बीघा गांव से 19 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
परसन बीघा गांव से शुक्रवार की सुबह एक 19 वर्षीय युवक लापता हो गया है। लापता युवक परसन बीघा गांव निवासी अजीत गोप के पुत्र बिट्टू कुमार है। जब युवक शनिवार को भी घर वापस नहीं लौटा तब युवक के पिता अजीत गोप ने शाहजहांपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष मुन्ना दास के मुताबिक मामला दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। परिजन को अनहोनी कि आशंका है।