कर्वी: चित्रकूट में 29वीं प्रयागराज जोन अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ
चित्रकूट के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर में 29वीं प्रयागराज जोन अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने किया। 4 से 6 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आठ जिलों की महिला और पुरुष टीमें भाग ले रही हैं। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।