ऊंचाहार: खुर्रमपुर मोड़ के पास बायोमास लेकर जा रही गाड़ी पर गिरी पेड़ की डाल, टला बड़ा हादसा
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार सलोन मार्ग पर खुर्रमपुर मोड़ के पास सोमवार की सुबह, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बायोमास लेकर जा रही गाड़ी बैक करते समय सड़क किनारे खड़े महुआ के पेड़ से टकरा गई, टक्कर तेज होने की वजह से पेड़ की डाल टूटकर गाड़ी पर गिर गई, गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई है।पेड़ गिरने की वजह से राहगीरों का आवागमन भी बाधित हो गया है।