बरियारपुर: बरियारपुर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में सहयोग शिविर का आयोजन
बुधवार को दूसरे दिन सहयोग शिविर में बरियारपुर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में लोगों की उमड़ी भीड़। वही बीडीओ बरियारपुर द्वारा बताया गया कि 16 जून से 18 जून तक विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर प्रखंड स्तरीय सभी विभाग की प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता प्रदान किया। दर्जनों लोगों के आवेदन का निष्पादन किया गया।