हाथरस: विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जनपद हाथरस के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में संस्कार शक्ति और सनातन चेतना के दिव्य आयोजन को लेकर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी के पावन अवसर पर भव्य प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के भीतर भारतीय संस्कृति नारी गौरव एवं सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।