लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के साथ समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई बैठक
8 फरवरी दिन गुरुवार को बैठक में सर्वप्रथम शिक्षकों की प्रोन्नति हेतु वरीयता सूची तैयार किये जाने का निदेश डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। मासिक समीक्षा में उपायुक्त द्वारा यू-डायस में इंट्री, ई-विद्यावाहिनी कार्यक्रम, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, विद्यालयों में विभिन्न पदों की रिक्तियां, पोशाक वितरण, बजट आदि की समीक्षा की गई।