मध्यप्रदेश के बड़वाह गुरुद्वारे मे सिक्खों के छटे गुरु श्री गुरु हर गोबिंद साहेब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय आयोजन सम्पन्न हुए।श्री गुरुसिंघ सभा के अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह जी ने बुधवार को दोपहर ढाई बजे बताया कि श्री गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब जी का प्रकाश पर्व 30 जून नानकशाही कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है।