साजा: बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने रजत महोत्सव की तैयारी का लिया जायज़ा
Saja, Bemetara | Nov 2, 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित रजत राज्योत्सव का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। जिले में उत्सव का माहौल है, हर वर्ग में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और उपलब्धियों को लेकर उत्साह और गर्व का भाव देखा जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज राज्योत्सव स्थल पहुँचकर सभी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।