सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कैथोदा गांव के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसकी उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है।