मैनपुरी: कुर्रा के प्रेमपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने पीड़ित परिवार के साथ की गई मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बृहस्पतिवार को कुर्रा क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसमें राम प्रकाश व संजीव कुमार और अतीवल तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से मैनपुरी के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरो द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।