मैनपुरी: कुरावली में तैनात आशा संगिनियों ने सीनियर आशा संगिनियों पर अवैध वसूली का लगाया आरोप, CMO कार्यालय का किया घेराव
गुरुवार को कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आशा संगीनियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया है। उन्होंने सीनियर आशा संगीनियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तो वही ACMO डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।