*भाई की विधवा व भतीजे ने फर्जी विरासत दर्ज कराकर बेच दी जमीन*
*खतौनी में एक व्यक्ति के दो पिता दर्ज, पीड़ित ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग*
*भुता, फरीदपुर, बरेली।* धोखाधड़ी कर पैतृक जमीन बेचने का मामला सामने आया है। भाई की विधवा व भतीजे पर फर्जी तरीके से विरासत दर्ज कराकर भूमि का बैनामा करने का आरोप है। पीड़ित ने एसएसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पड़ौली, थाना भुता, तहसील फरीदपुर निवासी विन्द्रावन पुत्र स्व0 ख्याली ने बताया कि राजस्व ग्राम पड़ौली के गाटा संख्या 393 रकबा 0.2030 हेक्टेयर में उनका अंशानुसार हिस्सा है।
आरोप है कि सगे भाई स्व0 चेतराम की पत्नी सोमवती ने चेतराम को छोड़कर क्योरार, तहसील मिलक, जिला रामपुर निवासी दोदीराम से दूसरा विवाह कर लिया था। दोदीराम की मृत्यु के बाद सोमवती ने दूसरे पति की विरासत में बेटे महेन्द्र पाल के पिता का नाम स्व0 दोदीराम दर्ज करा लिया, जबकि महेन्द्र पाल के पिता का सही नाम स्व0 चेतराम है।
इसके बाद शातिर किस्म की सोमवती व महेन्द्र पाल ने ग्राम पड़ौली के गाटा संख्या 393 में स्व0 चेतराम की विरासत दर्ज कराकर महेन्द्र पाल के पिता का नाम स्व0 चेतराम दर्ज करा लिया। इस तरह खतौनी में महेन्द्र पाल के दो पिता- दोदीराम व चेतराम दर्ज हो गए।
आरोप है कि फर्जी इंद्राज के बाद दोनों ने मिलकर उक्त भूमि का बैनामा श्रीमती सुशीला पत्नी रूपराम निवासी रूपापुर के नाम कर दिया। पीड़ित विन्द्रावन ने धोखाधड़ी कर अंश की भूमि खुर्द-बुर्द करने वालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दण्डनीय कार्रवाई की मांग की है।
_प्रार्थी- विन्द्रावन पुत्र स्व0 ख्याली_
_नि0 ग्राम पड़ौली, थाना भुता, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली_
#वायरलनयूज़ #जिलाधिकारी #ब्रेकिंगखबर #SSPBareilly #BAREILLYNEWS
Bareilly, Bareilly | Jun 12, 2026