कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज कराहल पंचायत के उगना सहराना एवं किटर्रा का सहराना गांव का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और मौसमी बीमारियों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से चर्चा की और उपचार की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।