परसिया: पालाचौरई-इकलहरा ट्रैक पर मालगाड़ी से कटा अधेड़, रिछेडा से निकला था, घर पहुंची मौत की खबर
परासिया जामई रेल मार्ग पर पालाचौरई और इकलहरा के बीच मालगाडी से टकराकर अधेड की मौत हो गई। मृतक की पहचान चरई निवासी 45 वर्षीय अनिल यदुवंशी के रूप में हुई है। शनिवार की शाम वह घर से निकला था। रविवार को उसकी मौत की सूचना घर पहंुची। रविवार को एक बजे उसका पोस्टमार्टम किया गया। घटना शनिवार की रात 9 बजे की बताई जा रही है।