टांडा: जनपद में परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, दो बसें और दो डंपर किए गए सीज
Tanda, Rampur | Mar 3, 2026 जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग ने मंगलवार को शाम पांच बजे चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों पर कड़ा प्रहार किया है। एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में बिना परमिट, टैक्स और फिटनेस के संचालित दो बसों और दो डंपरों को सीज कर दिया गया। पकड़ी गई बसों में क्षमता से 40 अधिक यात्री स