सगड़ी: शिवपुर में हाईटेंशन विद्युत तार गिरने से भीषण आग लगने से मंडई जलकर हुई राख, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
Sagri, Azamgarh | Apr 13, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के शिवपुर में सोमवार को हाईटेंशन तार गिरने से भीषण आग लग गई । जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । आग की चपेट में आकर एक मंडई जलकर राख हो गई जिसमें रखा कुछ गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया । वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।