रामगंजमण्डी: जुल्मी में निर्माणाधीन ब्रिज के गड्ढे में गिरकर युवक घायल, ग्रामीणों की मांग पर लगाए गए सुरक्षा बोर्ड
रामगंजमंडी क्षेत्र के जुल्मी में सुकेत-डग मेगा हाईवे पर लखारिया रेलवे फाटक के पास एक युवक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने बताया कि भवानीमंडी निवासी दीपक पुत्र पीरूलाल मेघवाल शुक्रवार रात रास्ते से गुजरते समय ब्रिज के पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।