अधौरा: लोहारा थाना का भभुआ एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
Adhaura, Kaimur | Jan 15, 2025 आज बुधवार को भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने लोहारा थाना का 5 बजे निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया है। वहीं थाना में समीक्षा क्रम के दौरान सभी पदाधिकारीयों के साथ बैठक कीगई। सभी पदाधिकारीयों को आम जनों की सुरक्षा एवं भूमि विवाद जैसे मामलों को त्वरित गति से सुलझाने एवं आमजन की शिकायतों पर त्वरित न्याय उचित कार्रवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया है।