बाराचट्टी: खपिया और बेला से तीन लोग गिरफ्तार
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाराचट्टी थाने की पुलिस ने ग्राम खपिया और बेला से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने सोमवार को शाम 4:00 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम खपिया से बेलटुटी मामले में वारंटी जितेंद्र वर्मा को और शराब पीने मामले में ग्राम बेला से सुरेंद्र मांझी और कारू मांझी को गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया गया।