हरदा: जिले के लोटिया गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए बुजुर्ग पर जंगली सूअर का हमला, हालत गंभीर
Harda, Harda | May 14, 2026 लोटिया में तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक बुजुर्ग पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। घटना में घायल बुजुर्ग की पहचान सुखलाल (60 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका इलाज जिला अस्पताल हरदा में जारी है। आज 14 मई दोपहर 1: 30 बजे जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सुखलाल वन विभाग के तहत तेंदूपत्ता तोड़ने का काम कर रहे थे।