आगरा: ताज महोत्सव का शिल्पग्राम में हुआ आगाज, मशहूर सिंगर जावेद अली ने दी प्रस्तुति
Agra, Agra | Feb 19, 2024 ताज नगरी आगरा में हर वर्ष लगने वाले ताज महोत्सव का शिल्पग्राम में आगाज हो चुका है। इसी के चलते ताज महोत्सव की तैयारी को प्रशासन की ओर से चाक चौबंद कर लिया गया है। रंगारंग कार्यक्रम में मशहूर सिंगर जावेद अली ने प्रस्तुति दी है। जावेद अली की सूफियाना आवाज सुनकर हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया।