आगरा: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला इकाई पर हुआ कार्यक्रम
Agra, Agra | Feb 18, 2024 अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आगरा इकाई पर एक कार्यक्रम हुआ है। जिसमें बस,रेल और हवाई यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को 50% की छूट दिलाने की मांग की गई है। पदाधिकारियों ने कहा है कि कोरोना के बाद केंद्र सरकार द्वारा रेल रियायत देने की व्यवस्था बंद कर दी गई है। अब स्थिति संभल चुकी है। ऐसे में सरकार के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की मदद की जाए।