हिमाचल के शिंकुला टॉप और मढ़ी में मौसम ने फिर बर्फ का चश्मा पहना दिया है। सभी वाहनों के लिए दर्रा खुला और रोहतांग परमिट के साथ मढ़ी में सैलानी बर्फ का मजा ले रहे हैं। जल्द रोहतांग पास भी खुलने जा रहा है, जिससे पर्यटन कारोबार को बड़ी बढ़त मिलने वाली है।