मांझी: मांझी कृषि विज्ञान केंद्र में अरहर की फसल में भीषण आग, आग बुझाने आई दमकल गाड़ी हुई खराब
Manjhi, Saran | Apr 22, 2026 मांझी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को अरहर की फसल में लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब तीन हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल में लगभग 10 प्रतिशत जलकर नष्ट हो गया। घटना को लेकर सामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। वही आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी में मौके पर पहुंचते ही खराब हो गई।