शहर के पुराने आईटीआई मैदान में दशहरा पर्व मनाया गया। श्री रामलीला उत्सव कमेटी के प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि दशहरे पर्व पर पहले से ही निर्धारित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचना था। उन्होंने कहा कि दशहरे की वजह से सड़क पर लोगों की भीड़ अत्यधिक होने से पूर्व मुख्यमंत्री समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए।