मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी के रामजानकी नगर में बाउंड्री वॉल में लगे समरसेबल पंप उड़ा ले गए चोर,बालू के अभाव में बंद था निर्माण कार्य
मेदिनी नगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में एक बाउंड्री वॉल के अंदर बोरिंग में लगे समरसेबल मोटर पंप चोरों ने गायब कर दी। घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। घटनास्थल पर मकान निर्माण कार्य चल रहा था। समरसेबल के माध्यम से पानी का इस्तेमाल किया जाता था। आज सुबह निर्माण स्थल के बगल में रहने वाले मिस्त्री ने बोरिंग में लगे समरसेबल गायब देखा।