पीलीभीत: आसाम हाइवे पर बाइक को बचाने के प्रयास में पलटा ई-रिक्शा, आठ मजदूर हुए घायल
पीलीभीत पूरनपुर। धान रोपाई कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे मजदूरों से भरा वाहन खुटार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव जेठापुर कलां के मजदूर रमपुरा कोन में धान रोपाई करने गए थे।