कांकेर: जिले में हल्बा में ब्लॉक स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 54 आवेदनों का मौके पर हुआ निबटारा
Kanker, Kanker | Oct 17, 2024 कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार चारामा विकासखण्ड के ग्राम हल्बा में आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे ब्लॉक स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए और 54 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभाग को निराकरण के लिए निर्देशित किया गया है।