लक्ष्मीपुर: लक्ष्मीपुर में यदुवंशी समाज की बैठक, सामाजिक और शैक्षणिक मुद्दों पर हुई चर्चा
लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित सरकारी अस्पताल के निकट रविवार को 5 बजे यदुवंशी समाज के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक समरसता, राजनीतिक भागीदारी तथा शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने अपने-अपने गांव की समस्याओं को सामने रखते हुए समाधान पर विचार-विमर्श किया।