कोल: शहर से 5 जून को वृन्दावन के लिए निकलेगी सनातन जाग्रति यात्रा, श्री सुदर्शन चक्र फाउंडेशन ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Koil, Aligarh | May 24, 2025 सनातन धर्म को जगाने को लेकर श्री सुदर्शन चक्र फाउंडेशन के द्वारा सनातन जागृति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का शुभारंभ 5 जून को रामघाट से होगा। पदयात्रा में साधु संतों के साथ समाज के भी शामिल रहेंगे। इस पदयात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के लोगों को जागरूक करना होगा। रामघाट से यह यात्रा मथुरा वृंदावन जाएगी और वहां इसका समापन किया जाएगा।