रावतभाटा: रावतभाटा में शॉर्ट सर्किट से खाखले में लगी आग, अग्निशमन दल ने बड़ा नुकसान टाला
विजय सिंह ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि रावतभाटा कोटा रोड स्थित जावरा खुर्द क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के चलते खाखले में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी जिससे आसपास नुकसान का खतरा बन गया। सूचना पर नगर पालिका अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन टीम ने करीब एक बीघा क्षेत्र में रखे खाखले को सुरक्षित बचा लिया जिससे ब