हुज़ूर: भोपाल के बागसेवनिया में हेटमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Aug 17, 2024 भोपाल के बागसेवनिया इलाके में हेटमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप में कट्टे की नोक पर हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आपको बता दें कि इस वारदात को अंजाम रायसेन के रहने वाले जीजा और साले ने मिलकर दिया था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दुकानदार को नकली कट्टा दिखाकर डराया-धमकाया और सोने-चांदी के जेवर के साथ कैश लेकर फरार हो गए थे।