टिकारी: बाजीतपुर खुर्द से पुलिस ने महिला के साथ मारपीट व हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
Tikari, Gaya | Jun 10, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के बाजीतपुर खुर्द से पुलिस ने महिला के साथ मारपीट व हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कमलेश यादव के पुत्र सुभाष यादव से हुई है। जिसके खिलाफ बीते सप्ताह प्राथमिकी दर्ज की गई थी। SHO ने बताया की गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा बुधवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।