Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार दिनांक 21.6.2012 को अज्ञात द्वारा ईलैक्ट्रानिक डीवाईस का उपयोग करते हुए उत्तराखण्ड में स्थित सभी पुलिस थानो को बम के धमाके से सम्बन्धित धमकीपूर्ण पोस्ट को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया, जिससे आमजन में भय एवं आतंक का वातावरण उत्पन्न हुआ तथा उत्तराखण्ड पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था एवं लोक शांति के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होने की संभावना के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर निम्न आईडी https//www-instagram-com/jaspreet-devil (Private/Locked Account) तथा (https//Û-com/uknewspage/status/20686005665369929581&46) एंव फेसबुक पेज पर India Insder Update की पोस्ट डिलीट Indiainsidernewafb) से पोस्ट प्रचारित करने पर कोतवाली नगर देहरादून में मु0अ0सं0-222/2026, धारा 351(3), 353 बीएनएस एवं 66एफ आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल फुटप्रिंट, तकनीकी सर्विलांस, साइबर विश्लेषण एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन परीक्षण करते हुए अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित करने के लिये जानकारियां एकत्रित की गई। विभिन्न तकनीकी माध्यमों एवं सूचनाओं के विश्लेषण के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन चिन्हित करते हुए दिनांक 28.06.2026 को अभियुक्त जसप्रीत सिंह पुत्र स्व. जोगिन्द्र सिंह भूसा स्टोर के पास वाली गली, कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ विवरण पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि कुछ दिन पूर्व जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों एवं निहंग सिखों के मध्य हुए विवाद तथा उसके उपरांत हुई पुलिस कार्रवाई से वह आक्रोशित था। उक्त घटनाओं से संबंधित सोशल मीडिया रील देखने के बाद उसने लोगों में आतंक एवं भय का वातावरण उत्पन्न करने तथा उत्तराखण्ड पुलिस को चुनौती देने के उद्देश्य से अपनी इंस्टाग्राम आईडी "Jaspreet- devil" से टिप्पणी करते हुए 25 जून 2026 को उत्तराखण्ड के सभी थानों में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से धमकीपूर्ण टिप्पणी पोस्ट करने वाले मोबाइल फोन को बरामद किया गया है, उक्त बरामद मोबाइल सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विधिक परीक्षण कराया जा रहा है। नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त जसप्रीत सिंह पुत्र स्व. जोगिन्द्र सिंह निवासी- 9619/6, कोतवाली बाजार सराय, थाना कोतवाली नगर, जिला अम्बाला, हरियाणा,

Dehradun, Dehradun | Jun 30, 2026

MORE NEWS

पौड़ी: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 17 पुलिसकर्मी सम्मानित, SSP ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

पौड़ी गढ़वाल: जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लोकेश्वर सिंह (छवि में सर्वेश पवार उल्लेखित हैं*) द्वारा सम्मानित किया गया। मई माह के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने वाले 17 पुलिस कार्मिकों को 'पुलिस मैन ऑफ द मंथ' की सराहना के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।

पौड़ी: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 17 पुलिसकर्मी सम्मानित, SSP ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र पौड़ी गढ़वाल: जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लोकेश्वर सिंह (छवि में सर्वेश पवार उल्लेखित हैं*) द्वारा सम्मानित किया गया। मई माह के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने वाले 17 पुलिस कार्मिकों को 'पुलिस मैन ऑफ द मंथ' की सराहना के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।

Dehradun, Dehradun | Jun 29, 2026

उत्तराखंड के पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस को खुली चुनौती देने और प्रदेश के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किए गए इस आरोपी ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दहशत फैलाने की साजिश रची थी।

उत्तराखंड के पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार देहरादून: सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस को खुली चुनौती देने और प्रदेश के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किए गए इस आरोपी ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दहशत फैलाने की साजिश रची थी।

Dehradun, Dehradun | Jun 29, 2026

सेममुखेम नागराजा जी की पावन धरा पर श्री राम कथा का दिव्य आयोजन; भक्तों ने पाई भक्ति की संजीवनी

प्रताप नगर: उत्तराखंड के प्रताप नगर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सेममुखेम नागराजा जी के प्रांगण में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। यहाँ आयोजित भव्य श्री राम कथा के माध्यम से समूचा क्षेत्र राममय हो गया है। कथा के मुख्य वक्ता, प्रख्यात कथा व्यास श्री भरत किशोर महाराज जी अपने मुखारविंद से भगवान श्री राम के आदर्शों और उनकी महिमा का गुणगान कर रहे हैं।

कथा व्यास द्वारा भक्ति का संदेश महाराज जी ने कथा के दौरान प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राम का जीवन केवल एक कथा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए जीने की एक कला है। उन्होंने समाज को भक्ति और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रभु की भक्ति ही मन को शांति प्रदान कर सकती है।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थितिकथा के विशेष सत्र में क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्वों ने शिरकत कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पहुंचे:राजपाल राणा : उन्होंने व्यास पीठ का पूजन कर महाराज जी से आशीर्वाद लिया।बसंत चौहान (मंडल अध्यक्ष): उन्होंने भी व्यास पीठ के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज की खुशहाली की कामना की।

सेममुखेम नागराजा जी की पावन धरा पर श्री राम कथा का दिव्य आयोजन; भक्तों ने पाई भक्ति की संजीवनी प्रताप नगर: उत्तराखंड के प्रताप नगर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सेममुखेम नागराजा जी के प्रांगण में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। यहाँ आयोजित भव्य श्री राम कथा के माध्यम से समूचा क्षेत्र राममय हो गया है। कथा के मुख्य वक्ता, प्रख्यात कथा व्यास श्री भरत किशोर महाराज जी अपने मुखारविंद से भगवान श्री राम के आदर्शों और उनकी महिमा का गुणगान कर रहे हैं। कथा व्यास द्वारा भक्ति का संदेश महाराज जी ने कथा के दौरान प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राम का जीवन केवल एक कथा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए जीने की एक कला है। उन्होंने समाज को भक्ति और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रभु की भक्ति ही मन को शांति प्रदान कर सकती है। गणमान्य अतिथियों की उपस्थितिकथा के विशेष सत्र में क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्वों ने शिरकत कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पहुंचे:राजपाल राणा : उन्होंने व्यास पीठ का पूजन कर महाराज जी से आशीर्वाद लिया।बसंत चौहान (मंडल अध्यक्ष): उन्होंने भी व्यास पीठ के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज की खुशहाली की कामना की।

Dehradun, Dehradun | Jun 29, 2026